भिलाई में जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार, 6,100 रुपये नकद जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर पुलिस ने रूआबांधा क्षेत्र में जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,100 रुपये नकद, ताश की 52 पत्तियां और एक अखबार जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी के पीछे रूआबांधा क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों से काट-पत्ती का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर सात आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6,100 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक अखबार जब्त किया। जुआ खेलने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाने को देने की अपील की है।
गिरफ्तार आरोपी
1. मनोज कुमार मारकंडे,उम्र 39 वर्ष, निवासी रूआबांधा बस्ती।
2. गौतम कुमार बघेल उम्र 28 वर्ष, निवासी सेक्टर-6, बोरिया क्वार्टर, सड़क नंबर 52, भिलाई।
3. संजय साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी एचएससीएल कॉलोनी, 62/D, रिसाली।
4. दिनेश निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी रूआबांधा।
5. लक्ष्मी जोशी,उम्र 30 वर्ष, निवासी रूआबांधा, कुंद्रापारा।
6. मनीष जैन,उम्र 26 वर्ष, निवासी रूआबांधा।
7. कन्हैया यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी 62/D, एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा।