हिमालय कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

आकाशगंगा में राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर हथियार समेत पकड़ा

हिमालय कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के आकाशगंगा स्थित हिमालय कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हिमालय कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास एक युवक धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान ओम निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष 2 माह, निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया। हथियार को विधिवत जब्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 1368/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।