खुर्सीपार में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 30 पौवा देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने देवार बस्ती क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब बेच रही एक 20 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम ₹100, कुल ₹3,150 की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के देवार बस्ती, मछली मार्केट क्षेत्र में एक महिला अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम नगिता मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखे 30 पौवा देशी शराब और ₹100 नकद बरामद हुए। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब और रकम को जब्त कर लिया।
मामले में खुर्सीपार थाने में अपराध क्रमांक 421/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। महिला आरोपी को 15 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।