VVIP कार्यक्रम के चलते कल दुर्ग से रायपुर जाने वाले इन वाहनों पर रोक

VVIP कार्यक्रम के चलते कल दुर्ग से रायपुर जाने वाले इन वाहनों पर रोक

दुर्ग। रायपुर में 2 सितंबर को आयोजित VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 2 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

इन मार्गों से डायवर्ट होंगे भारी वाहन

राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए रूट रहेगा:

अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → मचांदुर → गाड़ाडीह → मर्रा → फुंडा → पाटन → तरीघाट → रायपुर।

बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंडा से डायवर्ट किया जाएगा। इनका रूट:

अंडा → रिसामा → मचांदुर → गाड़ाडीह → मर्रा → फुंडा → पाटन → तरीघाट → रायपुर।

मध्यम और छोटे वाहनों के लिए भी डायवर्जन

सिरसा गेट चौक से मध्यम एवं छोटे वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए रूट रहेगा:

सिरसा गेट चौक → अंडरब्रिज → सिरसा कला → औरी → अमलीडीह → मोतीपुर → पाटन → तरीघाट → रायपुर।

वहीं धमधा और अहिवारा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है:

अहिवारा → मुरमुंदा चौक → ओटेबंद → गुधेली → बाना → कंकारका → पाथर्डीह → उरला (रायपुर)।

BSP और ट्रांसपोर्ट नगर से भी भारी वाहन नहीं जाएंगे रायपुर

यातायात पुलिस के अनुसार BSP प्लांट तथा हाथखोज/ट्रांसपोर्ट नगर से 2 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों को रायपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।