पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी में करेंगे मां दुर्गा के दर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी में करेंगे मां दुर्गा के दर्शन

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार, 17 अक्टूबर को पाटन क्षेत्र के विभिन्न गांवों और भिलाई-दुर्ग के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे रात 9:35 बजे हाउसिंग बोर्ड, भिलाई स्थित कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करेंगे।

दुर्गोत्सव के अवसर पर कालीबाड़ी में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और बंगाली समाज के सदस्यों में उत्सुकता है।

भूपेश बघेल का आज का कार्यक्रम

दोपहर से शाम तक पाटन क्षेत्र में

दोपहर 12:30 बजे: जामगांव (आर), पाटन

दोपहर 1 बजे: अखरा, पाटन

दोपहर 1:30 बजे: सोनपुर, पाटन

दोपहर 2 बजे: कोहका, पाटन

दोपहर 2:30 बजे: फेकारी, पाटन

दोपहर 3 बजे: सेलूद, पाटन

शाम 6:40 बजे: सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल, शिव मंदिर, पदुमनगर, भिलाई-3

शाम 7 बजे: श्री श्री श्री नवदुर्गा, बाजार चौक, भिलाई-3

शाम 7:25 बजे: जोन-2, खुर्सीपार, भिलाई

रात में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचेंगे

शाम 7:50 बजे: ज्ञान गंगा नव दुर्गोत्सव समिति, सेक्टर-5, भिलाई

रात 8:15 बजे: नव उपासना, सेक्टर-5, भिलाई

रात 8:45 बजे: नवरात्र एवं रास गरबा महोत्सव, सेक्टर-6, भिलाई

रात 9:10 बजे: हर हर गंगे दुर्गोत्सव, सेक्टर-10, भिलाई

रात 9:35 बजे: कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

रात 10 बजे: फैशन गरबा सेरेमनी, नेहरू नगर, भिलाई

रात 10:25 बजे: श्री गणपारा दुर्गोत्सव समिति एवं कवि सम्मेलन, गणपारा, दुर्ग