खुर्सीपार सामाजिक भवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

समाज के संरक्षकों ने किया ध्वजारोहण, बैठक में 30 अगस्त को कुश जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह मनाने का निर्णय

खुर्सीपार सामाजिक भवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भिलाई। मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा खुर्सीपार स्थित सामाजिक भवन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक महेंद्र सिंह सैनी, जत्था सिंह सैनी, नेबू लाल मौर्य एवं काशीनाथ वर्मा गुरुजी के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

समारोह में समाज की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक भाई-बहनों की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकजुटता एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में कुश जयंती को लेकर निर्णय

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के बाद आने वाले प्रथम रविवार, 30 अगस्त को कुश जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में समाज के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता पर जोर दिया। पारिवारिक मिलन समारोह के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं बैठक में रामानंद मौर्य, अजय कुमार मौर्य, अनिल सिंह, रामानुज वर्मा, अशोक प्रसाद, अंबुज सिंह, अरुण मौर्य, अशोक वैद्य, शिवकुमार मौर्य, जगमोहन सैनी, आर.सी. मौर्य, चंदेश्वर सिंह, चंदेश्वर भगत, हजारी प्रसाद, अशोक मौर्य, आशीष कुशवाहा, श्रीधर कुशवाहा, रामसुभाष मौर्य, राम आश्रय कुशवाहा, महेश भगत, कृष्ण सिंह, टीके कुशवाहा, अजय कुशवाहा, विजय प्रताप कुशवाहा, त्रिवेणी कुशवाहा, एसएन वर्मा, रघुवीर सिंह कुशवाहा, संजय मौर्य, डॉ. बीपी कुशवाहा, संजय सिंह, गोवर्धन भगत, मक्केश्वर सिंह कुशवाहा, हरे राम प्रसाद, रामशरण कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, राजदेव प्रसाद, बबीता कुशवाहा, लक्ष्य और अभिनव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।