भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी कार्रवाई, लोहा चोरी मामले में जीएम समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड
एसएमएस-3 के जीएम हिमांशु मलिक, असिस्टेंट मैनेजर धनंजय वर्मा और स्टोर कीपर मनोज देवांगन पर गिरी गाज

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) प्रबंधन ने लोहा चोरी मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एक महाप्रबंधक (जीएम) समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित अधिकारियों में एसएमएस-3 के जीएम हिमांशु मलिक, स्क्रैप बे इंचार्ज एवं असिस्टेंट मैनेजर धनंजय वर्मा तथा स्टोर कीपर मनोज कुमार देवांगन शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्लांट से लोहा और स्क्रैप चोरी के मामले में चल रही जांच के दौरान की गई है। मामले में पहले ही पुलिस संगठित गिरोह के कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और लगातार जांच जारी है।
