भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, श्रीमती पिंकी सिन्हा बनीं भिलाई जिला मीडिया प्रभारी
प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिलाध्यक्ष के अनुमोदन से हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी


भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ की भिलाई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चन्द्राकर की सहमति तथा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही और जिला प्रभारी रामजी भारती की अनुशंसा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के अनुमोदन से जिला पदाधिकारियों और जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।
नई कार्यकारिणी में श्रीमती पिंकी सिन्हा को भिलाई जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों में योगदान को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है।

श्रीमती पिंकी सिन्हा की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
