आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी : सौरभ दत्ता
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, मनाया आतंकवाद विरोध दिवस

भिलाई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी मनाया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि राजीव गांधी का त्याग और बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश में कंप्यूटर क्रांति लाने और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य उन्होंने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के त्याग, तपस्या और विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर तथा वरिष्ठ कांग्रेसी कलाम खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जी. याकूब, सत्यनारायण गुप्ता, डी.पी. सिंह, राकेश ठाकुर, संदीप कोरी, आकाश हांडे, गजेंद्र वर्मा, सतीश सोनकर, इकबाल अहमद, मोहम्मद हबीब और अफरोज खान उपस्थित थे।
