शिवनाथ नदी किनारे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार, 42 हजार कैश सहित लाखों का सामान जब्त

दुर्ग। करहिडीह स्थित शिवनाथ नदी किनारे चल रहे अवैध जुआ फड़ पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन, वाहन और ताश पत्ती सहित करीब 1.24 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 14 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करहिडीह क्षेत्र में कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43,270 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में लालचंद ढीमर, अमित कुमार चौबे, संतोष कुमार शुक्ला, अविनाश चंदेल्वार, हिमाचल दास, धनराज कुहीकर और चिनु ठाकुर शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
▪️आरोपी का नाम :
1. लालचंद ढीमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड नं. 32, दुर्ग।
2. अमित कुमार चौबे, उम्र 32 वर्ष, निवासी शंकर नगर, अम्बेडकर मूर्ति के पास, दुर्ग।
3. संतोष कुमार शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी मिलन चौक, सुरडुंग, जामुल।
4. अविनाश चंदेल्वार, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरी नगर, मुस्कान पैलेस के पास, दुर्ग।
5. हिमाचल दास, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनाक्षी नगर, बोरसी रोड, दुर्ग।
6. धनराज कुहीकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी संत रविदास नगर, मोची मोहल्ला, दुर्ग।
7. चिनु ठाकुर, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, सदर नाका, दुर्ग
