दुर्ग जिले में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, बोरे में बंद हालत में मिली बच्ची

दुर्ग जिले में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, बोरे में बंद हालत में मिली बच्ची

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के बंजारी पारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोपहर करीब 2 बजे एक 5 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया।

मोहल्ले में खोजबीन के दौरान एक खंडहर के पास झाड़ियों में बच्ची अचेत अवस्था में बोरे में बंद मिली। बोरे से उसका पैर बाहर दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस को शक हुआ और मौके पर पहुंचकर बच्ची को बाहर निकाला गया।

बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है तथा विवेचना कार्य में संलग्न है, सीने ऑफ़ क्राइम की टीम भी पहुंच चुकी है तथा प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। संदेही आरोपी को हिरासत में लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।