भिलाई पावर हाउस बस स्टैंड में ट्रक से मोबाइल चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई पावर हाउस बस स्टैंड में ट्रक से मोबाइल चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। पावर हाउस बस स्टैंड इलाके में ट्रक से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है, जहां ट्रक चालक दुलार सिंह ठाकुर रात के समय ट्रक खड़ा कर पानी लेने गए थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने ट्रक में रखे विवो कंपनी के मोबाइल फोन को चोरी कर लिया। जब चालक ने विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार हथियार और डंडे से डराते हुए मौके से फरार हो गए।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी एस जोसफ को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और एक धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी का नाम :

1. एस जोसफ, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्वीपर मोहल्ला, भिलाई

2. विधि से संघर्षरत बालक