पुलिस का एक्शन, लंबे समय से फरार 4 वारंटी गिरफ्तार

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फरार आरोपियों की लगातार तलाश की गई और उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की गई।

07 और 08 अप्रैल को लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रूद्र अभिषेक पासवान, मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, दिनेश कुमार महाजन और संदीप दीप शामिल हैं।
▪️आरोपी का नाम :
1. रूद्र अभिषेक पासवान, निवासी विवेकानंद नगर नंदनी रोड, भिलाई
2. मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, निवासी सर्कुलर मार्केट कैम्प 02, भिलाई
3. दिनेश कुमार महाजन, निवासी सर्कुलर मार्केट कैम्प 02, भिलाई
4. संदीप दीप, निवासी कैम्प 01, भिलाई
