मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव पहुंच रहीं- विधायक ललित चंद्राकर
86.50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, कुथरेल-कोनारी में बदली तस्वीर

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुथरेल और कोनारी में 86 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इन कार्यों को जनता को समर्पित किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें सरपंच, जनपद सदस्य, मंडल पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल थे।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार गांव-गांव तक योजनाएं पहुंचा रही है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, आवास, स्वच्छता और किसानों से जुड़ी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, ओपन जिम और सीसी रोड जैसे कार्यों से ग्रामीणों को सीधा फायदा मिल रहा है। सरकार की प्राथमिकता हर घर तक सुविधा और हर गांव तक विकास पहुंचाना है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
ग्राम कुथरेल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रांगण में बाउंड्रीवाल (₹3.50 लाख), आबादीपारा में सामुदायिक भवन (₹12 लाख), चबूतरा निर्माण (₹50 हजार), ओपन जिम (₹5 लाख) और मंच निर्माण (₹1 लाख) कराया गया। वहीं ग्राम कोनारी में ₹20 लाख की लागत से विभिन्न गलियों में सीसी रोड का निर्माण किया गया।
