नारायणपुर में बड़ी कामयाबी: 1 लाख का इनामी माओवादी सरेंडर, भारी हथियार बरामद



नारायणपुर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख रुपये का इनामी माओवादी कैडर ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया, वहीं संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के समक्ष माओवादी कैडर बिजलू मंडावी (26 वर्ष) ने आत्मसमर्पण करते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। वह उत्तर-पश्चिम संयुक्त सब-जोनल ब्यूरो की टीडी टीम का सदस्य था और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई
नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सघन सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों के छिपाए गए डम्प का खुलासा किया। इस दौरान
- 59 हथियार बरामद
- 1856 जिंदा राउंड, कुल 1908 नग (खोखा सहित)
- 581 विस्फोटक/IED सामग्री
- 330 बीजीएल राउंड व लॉन्चर संबंधित सामग्री
इसके अलावा डेटोनेटर, वायर, प्राइमा कॉर्ड, करीब 55 किलो विस्फोटक पाउडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए।
