होटल में बुलाकर महिला से छेड़खानी, आदतन अपराधी आरोपी युवक को भेजा गया जेल

होटल में बुलाकर महिला से छेड़खानी, आदतन अपराधी आरोपी युवक को भेजा गया जेल

भिलाई। होटल में बुलाकर महिला से छोड़खानी के मामले में छावनी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। आरोपी के खिलाफ धारा धारा 74, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और जिले के कई थानों में अपराध दर्ज है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई स्थित एक ट्रांसपोर्ट और टायर दुकान में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है। विगत 5 मार्च को शाम करीब 4 बजे बजे आरोपी बी लक्की जॉर्ज, निवासी सड़क-19, सेक्टर-4, भिलाई ने पावर हाउस भिलाई स्थित एक लॉज के कमरे में बुलाया।

जहां बी लक्की जॉर्ज ने प्रार्थिया के साथ छोड़खानी की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी। महिला की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी बी लक्की जॉर्ज को चिन्हित कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।