होली पर सुपेला में दहशत फैलाने की कोशिश, धारदार हथियार लहराता युवक गिरफ्तार

होली पर सुपेला में दहशत फैलाने की कोशिश, धारदार हथियार लहराता युवक गिरफ्तार

भिलाई। होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। इसी बीच सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घटना 3 मार्च 2026 की है। सूचना मिली कि लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। खबर मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मौके पर युवक हथियार लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने सतर्कता और घेराबंदी करते हुए उसे काबू में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार हथियार जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश सिन्हा, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजीव नगर सुपेला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 348/2026 के तहत धारा 296, 115(1), 351(3) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।