चंद्रनगर कोहका में धूमधाम से हुआ होलिका दहन और होली मिलन समारोह, सैकड़ों लोग हुए शामिल

चंद्रनगर कोहका में धूमधाम से हुआ होलिका दहन और होली मिलन समारोह, सैकड़ों लोग हुए शामिल

भिलाई। चंद्रनगर कोहका में होलिका दहन और होली मिलन समारोह उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और एक-दूसरे को रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व हमें अच्छाई की जीत और बुराई के अंत का संदेश देता है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

समारोह में संतोष सोनी, यश दुलानी, सत्यनारायण, अजय प्रसाद, रेखा ब्रम्हे, राजकुमार ब्रम्हे, सुनीता राणे, गीता चौधरी, नीलम भारती, सुधा शिवकुमारी प्रजापति, अनीता सिंह, यशोदा मिश्रा, नीलम देवी, प्रभावती, कोमल दुलानी, लीलावती वर्मा, शोभा चौरे, चमेली देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामूहिक रूप से खुशियां साझा कीं। माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा।