नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, फर्जी एनटीपीसी नियुक्ति पत्र भेजने वाला दंपत्ति गिरफ्तार






दुर्ग। नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ति को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 और बाद में एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति का झांसा देकर रकम ऐंठी।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रविकांत साहू, निवासी बोरीगारका थाना उतई, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया। जब यह संभव नहीं हुआ तो एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर नियुक्ति कराने का दावा किया गया।

आरोपियों ने किस्तों में कुल 10 लाख रुपये लिए और बाद में ई-मेल के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया। जब प्रार्थी को शक हुआ तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले में थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 420, 467, 468 और 120(बी) भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान प्रिया देशमुख (36) को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। सह-आरोपी प्रशांत कुमार देशमुख (49) को 1 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र की ई-मेल प्रिंट कॉपी और मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं।
आरोपी का नाम :
1. प्रिया देशमुख, उम्र 36 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग
2. प्रशांत कुमार देशमुख, उम्र 49 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर,
दुर्ग