दुर्ग जिले के इस रिसॉर्ट में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद सहित 25 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त







भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में चल रही जुए की महफिल का भंडाफोड़ किया। मामला कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट का है, जहां 16 लोगों को ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाते रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक 1 मार्च को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट के भीतर कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से योजनाबद्ध दबिश दी। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां ताश पर दांव लगाकर हार-जीत का खेल चल रहा था।

कार्रवाई के दौरान 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। जब्त वाहनों और मोबाइल समेत कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर और दुर्ग जिले के अलग अलग इलाकों के निवासी शामिल हैं।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब त्योहारों के आसपास जुए और सट्टे की गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
आरोपी का नाम :
1. रोहित निर्मलकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर
2. नरेश सोनकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
3. प्रमोद वर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
4. मुकेश कुमार धीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरुवार बाजार चौक, दुर्ग
5. संजू सोनकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
6. नारायण टंडन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
7. डिजेन्द्र निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बस्तीपारा कुथरेल, दुर्ग
8. पुनीत राम साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
9. विनोद अमरदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
10. शुभम चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
11. गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, उम्र 52 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
12. मनीष साहू उर्फ गुड्डू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
13. सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, उम्र 29 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
14. सत्यनारायण साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
15. संजय साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुर
16. महेंद्र साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग