दुर्ग ग्रामीण में सड़कों को बड़ी सौगात, करोड़ों के कार्यों को मंजूरी

दुर्ग ग्रामीण में सड़कों को बड़ी सौगात, करोड़ों के कार्यों को मंजूरी

दुर्ग। राज्य बजट 2026-27 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को सड़क निर्माण और उन्नयन के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। पुलगांव ब्रिज मुख्य मार्ग से अंजोरा रसमड़ा राज्य मार्ग 22 तक 6.425 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पुल पुलिया सहित किया जाएगा। इस कार्य के लिए ₹3228.17 लाख का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सड़क निर्माण और विकास कार्यों के लिए ₹3150.00 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वीकृत प्रमुख कार्य

  • लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यों में कई महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं:
  • बांधा तालाब नगपुरा साहेब पारा से अंजनिया अंजोरा पहुंच मार्ग, लंबाई 3 किमी निर्माण।
  • भोथली से तिरगा पहुंच मार्ग, 2 किमी जीर्णोद्धार एवं मजबूतीकरण।
  • पंचायत निकुम से अटल चौक से गोडेला मोड़ तक 3 किमी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, ₹280 लाख।
  • नगपुरा से अंजोरा डाबा मार्ग, 2.90 किमी, ₹270 लाख।
  • मुख्य मार्ग से बाल संप्रेषण गृह, एनसीसी 37 बटालियन एवं हाईस्कूल पुलगांव तक 2 किमी पहुंच मार्ग।
  • जैन मंदिर के बाजू से बोरई गनियारी मार्ग से बाबा देवता तक 1.50 किमी, ₹140 लाख।
  • दुर्ग शहर के कोटनी नगपुरा पहुंच मार्ग का 10 किमी चौड़ीकरण, ₹480 लाख।
  • चंदखुरी से शिवनाथ नदी मार्ग, 6.50 किमी, ₹480 लाख।
  • निकुम खुर्सीपार भोथली मार्ग 6 किमी चौड़ीकरण व उन्नयन, ₹480 लाख।
  • ग्राम कोनारी भरदा अलबरस निकुम मार्ग, 10.40 किमी, ₹400 लाख।
  • बोरई से भरदाडीह मनगट्टा मार्ग, 4 किमी, ₹380 लाख।
  • थनौद गौठान से बुढ़ार नदी तक 2.70 किमी पहुंच मार्ग।
  • बोरई मनगट्टा मार्ग 2.40 किमी, ₹240 लाख।
  • थनौद कोलिहापुरी मार्ग 4.80 किमी चौड़ीकरण, ₹240 लाख।