बिना कार्य के भुगतान मामले में दुर्ग जिले में पंचायत सचिव निलंबित 

बिना कार्य के भुगतान मामले में दुर्ग जिले में पंचायत सचिव निलंबित 

दुर्ग। जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत कार्य में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन पंचायत सचिव ताम्लेश्वरी देवांगन को निलंबित कर दिया गया है।

जिला पंचायत दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत संसाधन केन्द्र अंजोरा (ख) में पेवर ब्लॉक लगाए जाने के लिए स्वीकृत राशि में से कार्य प्रारंभ किए बिना ही ए.के. टाईल्स को 56 हजार रुपये का भुगतान किया गया। श्रीमती ताम्लेश्वरी देवांगन के द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता किया जाकर महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में दिए गए निर्देशों की अवहेलना एवं उच्च कार्यालय के आदेशों के पालन में लापरवाही बरती गई है।

ताम्लेश्वरी देवांगन तत्कालीन पंचायत सचिव ग्राम पंचायत अंजारो (ख) जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन तथा शासन के महत्वाकांक्षी योजना में क्रियान्वयन में लापरवाही एवं निष्क्रियता किए जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।  निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत दुर्ग निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।