आत्मनिर्भर भारत एक मजबूत और विकसित भारत की नीव है - अजय चंद्राकर 

आत्मनिर्भर भारत एक मजबूत और विकसित भारत की नीव है - अजय चंद्राकर 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत अभियान का कार्यक्रम देश भर में चलाया जा रहा है और और इस अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन भी किया जाना है। इसी कड़ी में पाटन विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन पाटन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता कुरूद विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अजय चंद्राकर थे। मंचासीन अतिथि लोकसभा सांसद विजय बघेल भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक दयाराम साहू, महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, मंत्री शैलेंद्री मंडावी, मंडल भाजपा अध्यक्ष रानी बंछोर, कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र सिन्हा,ज्योति प्रकाश  साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, कल्पना साहू, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, राजेश चंद्राकर उपस्थित थे। आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने, स्वदेशी अपनाने,वोकल फॉर लोकल अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य वक्ता कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि  आत्मनिर्भर भारत अभियान' से उत्प्रेरित होकर देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर अपने पैरों पर खड़ा होगा। एक स्वावलंबी देश ही वैश्विक स्तर पर अपने सम्मान की रक्षा कर सकता है। भारत के आत्मसम्मान की भावना को साकार करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की शुरुआत की । श्री चंद्राकर ने कहा कि कई वर्षों पूर्व विश्व की जीडीपी में भारत का योगदान 36 प्रतिशत  था चीन का योगदान 26% पूरे यूरोप 11% था अमेरिका का कोई आता पता नहीं था लेकिन जब भारत का योगदान 36% था तो भारत को पढ़ने के लिए लोग आते थे ना उस समय कोई कैंब्रिज नहीं था, ना कोई आक्सफोर्ड था, ना कोई हार्वर्ड था लेकिन फिर भी हमारा देश पिछड़ता चला गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  2047 तक विकसित देश बनाएंगे। 1977 में जार्ज फांडनवीस कोका-कोला को भगा दिया था उन्होंने कहा था कि हमारे देश  नींबू शिकांजी, रूह अफजा, कैंपा कोला, छाछ लस्सी है वे लघु उत्पादकों बढ़ावा देना चाहते थे। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, अंतरिक्ष और विनिर्माण के क्षेत्र में हुई भारत की प्रगति का हवाला देते हुए, आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत के प्रमुख आधारभूत सिद्धांतों में से एक बताया। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि रणनीतिक स्वायत्तता और स्वदेशी क्षमताएँ, खतरों से निर्णायक रूप से निपटने, आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय शक्ति, सम्मान और 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का आधार बनाने के लिए बेहद अहम हैं।

 श्री चंद्राकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर: प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का एक उदाहरण बताया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि स्वदेशी क्षमताएँ, जिनमें भारत में निर्मित हथियार भी शामिल हैं, भारत को निर्णायक और स्वतंत्र रूप से कार्य करने में सक्षम बनाती हैं, जिससे यह साबित होता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी निर्भरता के भरोसा नहीं रह सकती। जेट इंजन में आत्मनिर्भरता: उन्होंने भारतीय नवप्रवर्तकों और युवाओं से भारत में ही जेट इंजन विकसित करने का आग्रह किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य की रक्षा तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी और आत्मनिर्भर हो। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को आप सभी जन-जन के बीच लेकर जाएं  वोकल फार लोकल एवं स्वदेशी अपनाएं।

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से लोकसभा का सांसद बनकर मैं संसद पहुंच जहां से पूरे विश्व को संदेश मिलता है मैं उस पल का साक्षी बना जहां  से देश हित में कई बड़े निर्णय और बिल पारित किया गया | मैं आप सभी को बताना चाहूंगा  मन की बात कार्यक्रम में हमारा पाटन विधानसभा क्षेत्र प्रथम आया था प्रदेश में और हमारा दुर्ग जिला भी प्रथम अभी चल रहे हैं सांसद खेल महोत्सव में महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र से  498000 रजिस्ट्रेशन हुआ है जो  देश में नंबर वन है आत्मनिर्भर भारत अभियान में स्वर का लोकल को बढ़ावा देना आयत को घटकर निर्यात को बढ़ावा देना है अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति मानने वाली अमेरिका हमारे देश पर टैरिफ बढ़कर हमें दबाव में डालना चाहती थी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिल्कुल भी नहीं दबे और नहीं डरे देश के हित में वे आगे बढ़ते हुए कदम दर कदम बढ़ते चले गए
सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि आने वाले समय में सरदार @150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम आया है देश के लोह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल के उपदेशों को उनके कार्यों को जन-जन के बीच हमें लेकर चलना है और लोकसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी कार्यक्रम का स्वरूप संक्षिप्त में है जो आगे आप सभी को संगठन के माध्यम से बताया जाएगा मैं आप सभी से आगरा करूंगा कि आप सभी लोकल फॉर वोकल अपनाएं स्वदेशी अपनाएं।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा इस अवसर पर कहा कि हमारा देश विश्व बंधुत्व को लेकर चलने वाला देश है पूर्व में हम सभी देखते थे कि जितने भी क्षेत्र में हम दूसरे देश पर निर्भर रहते थे कई सामान नहीं आने के कारण हमारे उत्पादन भी थम जाते थे जनसंख्या की दृष्टिकोण से हमारे देश की आबादी 140 करोड़ है उसके बाद भी हम पाश्चात्य संस्कृति की ओर देखते हैं और दूसरे देशों की ओर टकटकी लगाए देखते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत 2047 का सपना देखा है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए घरेलू स्तर पर उर्वरकों के उत्पादन की तत्काल जरूरत पर बल दिया आयात पर निर्भरता कम करने से देश की कृषि क्षेत्र स्वतंत्र रूप से फलता फुलता रहेगा किसानों का कल्याण होगा और भारत की आर्थिक संप्रभुता मजबूत होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूर्ण करने में गिलहरी के रूप में कार्य करें आप सभी जगह-जगह जाकर स्वदेशी अपनाने का आहवन करें |

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श नरेन्‍द्र मोदी ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, अंतरिक्ष और विनिर्माण के क्षेत्र में हुई भारत की प्रगति का हवाला देते हुए, आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत के प्रमुख आधारभूत सिद्धांतों में से एक बताया। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि रणनीतिक स्वायत्तता और स्वदेशी क्षमताएँ, खतरों से निर्णायक रूप से निपटने, आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय शक्ति, सम्मान और 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का आधार बनाने के लिए बेहद अहम हैं। श्री कौशिक ने आगे कहा किस्वदेशी का समर्थन: प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों और दुकानदारों से "वोकल फॉर लोकल" पहल के तहत भारत में निर्मित वस्तुओं का समर्थन करने का आग्रह किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि स्वदेशी उत्पादों की शुरूआत गर्व और शक्ति की भावना से होनी चाहिए, न कि मजबूरी से। उन्होंने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, उद्यमशीलता को समर्थन देने और भारत के आर्थिक और औद्योगिक आधार को मजबूत करने के लिए दुकानों के बाहर "स्वदेशी" बोर्ड जैसे दृश्य प्रचार का आह्वान किया मैं आप सभी से आग्रह करता हूं त्योहारों के पावन पर्व दीपावली  और अन्य त्योहारों पर वोकल फार लोकल अपना एवं स्वदेशी को प्रोत्साहित करें।

  आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने किया। आयोजित सम्मेलन में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,  वरिष्ठ  भाजपा नेता शरद बघेल,कृष्ण भले  उत्तर वर्मा  राकेश पांडे सुरेंद्र वर्मा ज राजा पाठक  खेमलाल साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण डॉ सुरेश साहू धर्मेंद्र कौशिक कैलाश यादव प्रणव शर्मा हरिशंकर साहू दीपक चतुर्वेदी डॉक्टर घनश्याम कौशिक कृष्ण कुमार साहू अखिलेश मिश्राअश्वनी देशलहरा सुनीता कुर्रे इंदिरा कोसरिया रेणुका बिजोरा किरण बंछोर पाषर्द गण चंद्रप्रकाश देवांगन जितेंद्र निर्मलकर केवल देवांगन अन्नपूर्णा पटेल संगीता धुरंधर देवेंद्र ठाकुर फिंगेश्वर साहू टीकाराम देवांगन हर प्रसाद आदिल सुरेश निषाद राम सुमेर छेदईया रवि सिन्हा आलोक पाल राजू सोनकर बाबा वर्मा शरद वर्मा प्रेमलाल साहू पारखत साहू दानी राम वर्मा विनोद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।