कालीबाड़ी गांधी नगर से 5 सटोरिए गिरफ्तार

कालीबाड़ी गांधी नगर से 5 सटोरिए गिरफ्तार

रायपुर। कालीबाड़ी गांधी नगर इलाके में पुलिस ने सट्टा खेलते हुए पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना कोतवाली पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की।  

जानकारी के मुताबिक, आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शहर में जुआ-सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने मुखबिर लगाकर जानकारी जुटाई और कालीबाड़ी चौक स्थित शिव बजरंग मंदिर के पास दबिश दी।  पुलिस ने मौके से संतोष शर्मा, किशनदास बजाज, सुरीत भोई, उमेश साहू और शिव जाल को गिरफ्तार किया। उनके पास से नगदी 6,000 रुपये, सट्टा-पट्टी और डाटा पेन जब्त किए गए हैं।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 221/25 धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।  वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायपुर में जुआ-सट्टा संचालन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी

01. संतोष शर्मा पिता शिव कुमार शर्मा उम्र 48 साल निवासी लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. किशनदास बजाज पिता स्व. सामन दास बजाज उम्र 55 साल निवासी अंजली डोर मेट्री राधा स्वामी नगर भांठागांव थाना पुरानी बस्ती रायुपर।

03. सुरीत भोई पिता नोवीन भोई उम्र 52 साल निवासी कृष्णा काम्प्लेक्स के पीछे कृष्णा नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।

04. उमेश साहू पिता स्व. रामेश्वर लाल साहू उम्र 39 साल निवासी क्रांति चौक सुदामा नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

05. शिव जाल पिता स्व. बासुदेव जाल उम्र 30 साल निवासी गांधी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।