भाजपा ने किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, कोल ब्लॉक की सच्चाई आई सामने

दुर्ग, 21 जुलाई 2025। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के "झूठ और दोहरे रवैये" को उजागर करते हुए कहा कि भूपेश बघेल कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिस व्यक्ति – चैतन्य बघेल, जिनका कांग्रेस में कोई आधिकारिक पद नहीं है – उनके लिए पूरी पार्टी सड़क पर उतर गई है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का नेतृत्व पुत्र मोह में अंधा हो चुका है।
भूपेश बघेल ने खुद किया कोल ब्लॉक आबंटन का समर्थन
- भाजपा ने पत्रकारों के समक्ष कई दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर भूपेश बघेल सरकार की दोहरी नीति अब बेनकाब हो चुकी है।
- उन्होंने खुद 16 अक्टूबर 2019, 31 मार्च 2021, 19 अप्रैल 2022 और 23 जनवरी 2023 को कोल ब्लॉक और पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्रस्ताव और सिफारिशें भेजी थीं।
- कांग्रेस के शासन में ही हसदेव अरण्य को नो-गो से गो-एरिया घोषित किया गया था।
- अशोक गहलोत सरकार को भी छत्तीसगढ़ के कोल माइंस आबंटित किए गए।
भाजपा ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल:
-
क्या कांग्रेस अब मनमोहन सिंह सरकार के कोल नीतियों के लिए माफी मांगेगी?
-
क्या भूपेश बघेल अपने घर और राजीव भवन की बिजली काटेंगे?
-
क्या कांग्रेस हर आरोपी के समर्थन में इसी तरह उतरेगी जैसे चैतन्य बघेल के लिए?
प्रेस वार्ता में रहे ये प्रमुख चेहरे:
-
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक
-
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
-
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव
-
दुर्ग महापौर अलका बाघमार
-
भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया
-