कुल्हाड़ी से गला रेतकर की युवक की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेशर में बुधवार सुबह मानसिंह खिलारे नामक व्यक्ति ने अपने ही साथी मिलाप राम ध्रुव की कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसरा आरोपी मानसिंह ने कुल्हाड़ी से गले पर तीन वार किए, जिससे मिलाप राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के बाहर फेंका और खुद उसी घर में जाकर छुप गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना छुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसी घर से गिरफ्तार कर लिया है।