ट्रक ट्रेलर से लोहे के सरिया और 8 टायर चोरी करने वाला आरोपी 4 साल बाद पकड़ा गया

ट्रक ट्रेलर से लोहे के सरिया और 8 टायर चोरी करने वाला आरोपी 4 साल बाद पकड़ा गया

भिलाई। जामुल थाना पुलिस ने ट्रक ट्रेलर से लोहे के सरिया और 8 टायर करीब  2 लाख रुपए चोरी करने वाला आरोपी 4 साल बाद सीधी मध्यप्रदेश से पकड़ा गया। आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा के विरूद्ध पूर्व में थाना मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट का 3 अपराध दर्ज है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुंदन सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उसके ट्रक ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीए 5583 का चालक उमेश जायसवाल एवं हेल्पर मुन्नी महेश कुशवाहा था। इसका अन्य ट्रक क्रमांक सीजी 07 एए 7985 को चालक राजेन्द्र कुमार कुशवाहा व हेल्पर ओम नारायण पटेल द्वारा चलाया जाता था। आरोपी उमेश कुमार जायसवाल, राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, मुन्नी महेश कुशवाहा, ओम नारायण पटेल, बबलू यादव एवं विनय सिंह धु्रव के द्वारा ट्रक में लोड 02 टन 670 किग्रा लोहे का सरिया एवं 08 नगर ट्रेलर का टायर कीमती 2,00,000 रूपये को चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अप. क्र.- 37/2022 धारा 379, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

प्रकरण में पूर्व में आरोपी बबलू यादव एवं हरिओम पटेल को गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपियों की पता तलाश जारी थी। आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को  जिला सीधी मध्य प्रदेश को टीम भेजकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे का सरिया एवं टायर को चोरी करना बताया तथा चोरी से मिले हिस्से की रकम को खर्च करना बताया। आरोपी मुनी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को आज दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया। 

 गिरफ्तार आरोपी- 
मुन्नी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू उम्र 26 साल  जिला सीधी (मध्य प्रदेश)