छावनी में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार
 
                                भिलाई। छावनी थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए इम्तियाज राईम  उम्र 29 साल  पिता मुमताज राईम हमद नगर कैम्प 02 भिलाई,  हेमंत ठाकुर उम्र 34 साल  पिता गेदलाल ठाकुर  नहर के उपर कैम्प 1  प्रगति नगर  भिलाई, शिवा सोनकर  उम्र 30 साल  पिता कल्लू सोनकर  महात्मा गाधी नगर सोनकर मोहल्ला कैप 01 भिलाई  को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना मिली की कुछ लोग कैम्प 1 प्रगति नगर के नहर के ऊपर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को ताश पत्ती व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। 
वहीं नहर के उपर हनुमान मंदिर के पास कैम्प 01 भिलाई में जुआ खेल रहे राम आशीष पिता बलराम सोनकर उम्र 25 साल साकिन सूर्या नगर फल मंडी भिलाई, राजकुमार पिता तिलेश्वर निषाद उम्र 24 साल  सूर्या नगर फल मंडी भिलाई, सूरज कुमार पिता कैलाशराम सोनकर उम्र 25 साल साकिन मिलन चौक कैम्प 02 भिलाई को घेराबंद कर पकड़ा गया। 
 
                         Suvankar Roy
                                    Suvankar Roy                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            