ऑनलाइन पुलिसिंग में दुर्ग पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, 13 थाना प्रभारी और विवेचक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

ऑनलाइन पुलिसिंग में दुर्ग पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, 13 थाना प्रभारी और विवेचक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

दुर्ग। पुलिसिंग में तकनीक के इस्तेमाल और विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों और विवेचकों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन पुलिसिंग और डिजिटल विवेचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें ऑनलाइन डायरी, E-चार्जशीट, E-प्रॉसिक्यूशन, E-साक्ष्य, E-साइन, FSL, MLC/PMR, मालखाना, VCNB, F-6 और CCTNS में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम करने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया गया। इसके अलावा BNS के मामलों में 60 और 90 दिन की वैधानिक समय-सीमा के भीतर चालान पेश करने तथा E-समंस की तामीली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

किन अधिकारियों को मिला सम्मान?

थाना कोतवाली दुर्ग के निरीक्षक नवीन राजपूत को ऑनलाइन डायरी, FSL, VCNB और II F-6 की ऑनलाइन एंट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक केशव राम कोसले ने सर्वाधिक ऑनलाइन E-चार्जशीट प्रस्तुत करने में बेहतर प्रदर्शन किया।

पुलगांव के उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह को सर्वाधिक ऑनलाइन E-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने के लिए सम्मान मिला।

भिलाई नगर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने DGP/IGP डैशबोर्ड पर सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री की।

सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने मालखाना, II F-6, E-साइन, ऑनलाइन FSL और MLC/PMR से संबंधित कई डिजिटल कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छावनी के उप निरीक्षक राम नारायण ध्रुव को E-चार्जशीट और MLC/PMR की ऑनलाइन प्रक्रिया में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया।

जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश खुटेश्वर ने सर्वाधिक ऑनलाइन E-साक्ष्य दर्ज किए।

पाटन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने E-साइन, E-चार्जशीट और BNS मामलों में 60/90 दिन की समय-सीमा के भीतर चालान पेश करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अमलेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत बघेल ने VCNB की ऑनलाइन एंट्री और E-समंस तामीली में बेहतर काम किया।

जामगांव आर थाना प्रभारी निरीक्षक तारिक खान ने E-समंस, E-चार्जशीट और समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

धमधा थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव ने E-प्रॉसिक्यूशन और DGP/IGP डैशबोर्ड की एंट्री में बेहतर काम किया।

उतई थाना के मोहन भारद्वाज ने DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री की।

वहीं नंदिनी थाना के अनिल पटेल ने CCTNS में E-साक्ष्य की ऑनलाइन एंट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।