धारदार हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

धारदार हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

भिलाई। भिलाई नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-06 स्थित एलआईसी झोपड़ी बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 348/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सलाउद्दीन (36 वर्ष) निवासी सेक्टर-06, एफ मार्केट, भिलाई नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।