शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर सड़क पर गुंडागर्दी... भिलाई में 2 और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर के परिवार चौक में राहगीर से मारपीट करने वाले मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस के मुताबिक घटना 15 मई की रात सेक्टर-06 परिवार चौक के पास हुई थी।

पीड़ित युवक अपनी कार में पेट्रोल भरवाने जा रहा था और रास्ते में वाहन रोककर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार चार युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब युवक ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित जब सेक्टर-06 के पेट्रोल पंप पहुंचा तो आरोपी वहां फिर दिखाई दिए। युवक ने तुरंत पेट्रोल पंप स्टाफ को पूरी घटना बताई, जिसके बाद स्टाफ की मदद से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। भिलाई नगर पुलिस ने पहले ही रितिक चौहान और अभिषेक वासनिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब फरार आरोपी दीपक घरडे और राहुल भौतिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पूरे मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।
घटनास्थल :
परिवार चौक एवं सेक्टर-06 पेट्रोल पंप परिसर, भिलाई नगर
▪️ आरोपी का नाम :
1. दीपक घरडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी 7 एल रेसने आवास, नेहरू नगर, थाना सुपेला
2. राहुल भौतिक, उम्र 26 वर्ष, निवासी दीक्षित कॉलोनी, कोसा नगर, थाना सुपेला
