शिवनाथ नदी में डूबे दो युवकों के शव बरामद, SDRF ने किया रेस्क्यू

शिवनाथ नदी में डूबे दो युवकों के शव बरामद, SDRF ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में दो युवकों के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF प्रभारी धनीराम यादव के नेतृत्व में टीम ने गहरे पानी में डिप डाइविंग कर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले और पुलिस को सौंप दिए।

मृतकों की पहचान कैलाश नगर, दुर्ग निवासी मोहम्मद फैजल (21 वर्ष), पिता मोहम्मद इक़बाल और मोहम्मद ईशांत (13 वर्ष), पिता मोहम्मद जाकिर के रूप में हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF के जवान राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप, आशीष, थानेश्वर, दिनेश, विनय, महेश, हेमराज, चंदू और भानु की अहम भूमिका रही।