भिलाई में सट्टा पर पुलिस की रेड, युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 4025 रुपये

भिलाई दुर्ग जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मामला 18 अप्रैल का है, जब पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शांतिपारा स्थित गत्वा तालाब के पास एक व्यक्ति अंकों के दांव पर पैसे लेकर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान आरोपी अविनाश ढीमर, उम्र 28 साल, निवासी शांतिपारा, को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके पास से 5 सट्टा पट्टियां और सट्टा से जुड़ी नगद राशि 4025 रुपये जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
