आईपीएल सट्टा रैकेट पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंडरापारा क्षेत्र के ऋषभ नगर स्थित एक मकान में चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। वहां तीन लोग मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए, जो लोगों से संपर्क कर मैच में हार-जीत पर पैसे लगवा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास जैन (45), रौनक ताम्रकार (38) और प्रवीण ताम्रकार (20) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 9,810 रुपए नगद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 49,810 रुपए बताई जा रही है।
मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
घटनास्थल :
विकास जैन का मकान, ऋषभ नगर, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर, दुर्ग
2. रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा, दुर्ग
3. प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा, दुर्ग
