धारदार हथियार लहराकर आतंक फैलाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

धारदार हथियार लहराकर आतंक फैलाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई। धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि पावर हाउस स्थित सुलभ के पास एक युवक धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन महानंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैम्प-2 जलेबी चौक, कमला पब्लिक स्कूल के पीछे भिलाई के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जब्त करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।