हनुमान जयंती पर कसौली कैंप हुआ भक्तिमय, पूजा-पाठ और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

कसौली, जिला दंतेवाड़ा। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कसौली कैंप सहित पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी घनश्याम सिंह ने अपनी धर्मपत्नी एवं उपस्थित लोगों के साथ मां दुर्गा को मुकुट पहनाकर की।

इसके बाद मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, आरती एवं हवन का आयोजन किया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान प्रभारी घनश्याम सिंह ने अपने परिवार तथा अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर संपन्न किए।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का भी विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा राहगीरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
