INS अरिदमन नौसेना में शामिल, भारत की परमाणु ताकत और मजबूत

INS अरिदमन नौसेना में शामिल, भारत की परमाणु ताकत और मजबूत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को भारतीय नौसेना को सौंप दिया है। इसके शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ गई है।

यह पनडुब्बी पानी के भीतर करीब 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है। इसमें के-15 और के-4 जैसी बैलिस्टिक मिसाइलें तैनात हैं, जो इसे और घातक बनाती हैं।

करीब 6,000 टन वजन वाली यह पनडुब्बी पूरी तरह जलमग्न होने पर 7,000 टन तक पहुंच जाती है। इसे चलाने के लिए 95 से 100 कर्मियों की टीम तैनात रहती है और इसमें 83 मेगावाट का परमाणु रिएक्टर लगा है। इस पनडुब्बी के शामिल होने से भारत की समुद्री सुरक्षा और परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बड़ा बल मिला है।