अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन की तिथी संशोधित, अब 10 अप्रैल 2026 तक कर सकतें है ऑनलाइन आवेदन

अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन की तिथी संशोधित, अब 10 अप्रैल 2026 तक कर सकतें है ऑनलाइन आवेदन

दुर्ग। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2027 के लिये अधिसूचना जारी कर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी जिसे संशोधित कर 10 अप्रैल 2026 किया गया है। जिले के योग्य एवं इच्छुक आवेदक अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु शीघ्र ऑनलाईन आवेदन जमा करें।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा कर अग्निवीर की भर्ती हेतु जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (08वीं - 10 वीं पास ) महिला सैन्य पुलिस नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए अपनी योग्यतानुसार 10 अप्रैल 2026 रात्रि 11.59 तक ऑनलाईन आवदेन कर सकतें हैं।

इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2026 में निर्धारित है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 / 0771-2965214 पर संपर्क करें। अथवा विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।