वाहन चेकिंग के दौरान लाखों रुपए का गांजा बरामद

दुर्ग। नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा चौक का है, जहां पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी चालक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास रखे थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग बताया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह गांजा बिक्री के उद्देश्य से लेकर जा रहा था।
जांच के दौरान आरोपी के पास से कुल 2 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 44 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और घटना में प्रयुक्त स्कूटी होंडा एक्टिवा 5G भी जप्त की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया गया है।
