संत होटल के पास खूनी हमला, भिलाई से 7 लोग गिरफ्तार

दुर्ग। संत होटल के पास एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेवरा सिरसा पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे का है, जब प्रार्थी अभिषेक जायसवाल संत होटल के पास खड़ा था। उसी दौरान 3-4 युवक वहां पहुंचे और धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान मुख्य आरोपी किशन ढीमर ने धारदार हथियार से प्रार्थी के सीने और गले के पास कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर एक-एक कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल लड़वाल, राहुल महंत, अभिषेक साहू, हरेराम चौहान, चेतन उके, प्रमोद चौहान और अभिषेक प्रताप गौड़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कटर, घटना के समय पहने कपड़े और तीन दोपहिया वाहन भी जप्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला आपसी विवाद और धक्का-मुक्की से शुरू हुआ, जो बाद में खूनी हमले में बदल गया। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है।
आरोपी का नाम :
1. विशाल लड़वाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
2. राहुल महंत, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजू किराना स्टोर के पीछे, सुपेला
3. अभिषेक साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
4. हरेराम चौहान, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिसिल्लाह किराना स्टोर के पास, सुपेला
5. चेतन उके, उम्र 19 वर्ष, निवासी पीएम आवास खुरसिपार चौकी सुपेला
6. प्रमोद कुमार चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 33 ए, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
7. अभिषेक प्रताप गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक धारदार हथियार (कटर)
2. घटना समय पहने कपड़े
3. स्कूटी क्रमांक CG 07 KR 2783
4. एक्टिवा क्रमांक CG 07 BL 9472
5. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG 07 7361
