नशीली दवाओं पर पुलिस की कार्रवाई, 72 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

नशीली दवाओं पर पुलिस की कार्रवाई, 72 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

दुर्ग। नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी में एक युवक अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 72 नग प्रतिबंधित कैप्सूल और 960 रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 29,760 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8, 22 और 27(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था। इस कार्रवाई में मोहन नगर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।