जंगल के बीच जिंदगी की जंग जीती: ITBP जवानों ने गर्भवती महिला को 5 किमी स्ट्रेचर से पहुंचाया अस्पताल, मां और नवजात दोनों सुरक्षित

जंगल के बीच जिंदगी की जंग जीती: ITBP जवानों ने गर्भवती महिला को 5 किमी स्ट्रेचर से पहुंचाया अस्पताल, मां और नवजात दोनों सुरक्षित

नारायणपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो वर्दी में छिपी इंसानियत को फिर साबित करती है।

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अंदर बसे सुदूर गांव बोटेर में एक गर्भवती महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई। सड़क नहीं, साधन नहीं… हालात ऐसे कि हर मिनट भारी पड़ रहा था। सूचना मिलते ही ITBP की 29वीं बटालियन और नारायणपुर पुलिस हरकत में आई। सहायक कमांडेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में QRT टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

अब असली चुनौती शुरू हुई। घना जंगल, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और पहाड़ी चढ़ाई… लेकिन जवान रुके नहीं। उन्होंने वहीं अस्थायी स्ट्रेचर बनाया और महिला को करीब 5 किलोमीटर तक पैदल उठाकर निकाला। काफी मशक्कत के बाद टीम महिला को तय प्वाइंट तक लाई, जहां पहले से एंबुलेंस मौजूद थी। इसके बाद उसे सीधे CHC ओरछा पहुंचाया गया। राहत की खबर ये है कि समय पर इलाज मिलने से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।