26 मार्च को निकलेगी श्री राम की भव्य शोभायात्रा

26 मार्च को निकलेगी श्री राम की भव्य शोभायात्रा

भिलाई। श्री रामजन्मोत्सव समिति द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा। यह शोभायात्रा शाम 4:30 बजे बलराम चौक से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

समिति के सदस्य मदन सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी। यात्रा बलराम चौक से शुरू होकर राधिका नगर रोड, गोपाल डेयरी, मिलन चौक, इमामबाड़ा, गदा चौक, रामनगर, परदेसी चौक, साक्षरता चौक और जी रोड से होते हुए पावर हाउस स्थित नेपाली ऊन बाजार पहुंचेगी। यहां धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने सभी राम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य बनाने की अपील की है।