चरित्र शंका और संपत्ति के दबाव से परेशान महिला ने की आत्महत्या, पति पर केस दर्ज

चरित्र शंका और संपत्ति के दबाव से परेशान महिला ने की आत्महत्या, पति पर केस दर्ज

रायपुर। चरित्र पर संदेह और मायके की संपत्ति में हिस्सा लाने के दबाव से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार घटना 17 फरवरी 2026 की है। कोटा मस्जिद रोड निवासी आयसा खान (34) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति अमजद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि आयसा की शादी वर्ष 2011 में अमजद खान से हुई थी। आरोप है कि पति अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था और मायके से संपत्ति में हिस्सा लाने के लिए दबाव बनाता था।