धमतरी में चिट्टा बेचते युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धमतरी में चिट्टा बेचते युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धमतरी। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने चिट्टा बेचते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यादव समाज क्षेत्र के पास एक युवक अवैध रूप से हेरोइन, जिसे आमतौर पर चिट्टा कहा जाता है, की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास घेराबंदी कर रेड की।

रेड के दौरान आरोपी ऋषभ सोनी को मौके पर ही हेरोइन बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.45 ग्राम चिट्टा, एक मोबाइल फोन, नगद राशि और सिल्वर पेपर बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 34 हजार 10 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की ।