UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च को घोषित कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

परिणाम के अनुसार दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम, तीसरे स्थान पर एकांश ढुल, चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे।

इस वर्ष कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए किया गया है। इन उम्मीदवारों की सिफारिश भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ सेवाओं के लिए की गई है।
परीक्षा प्रक्रिया के तहत मुख्य लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार यानी पर्सनैलिटी टेस्ट दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हुए। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
वहीं चयनित उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 317, ईडब्ल्यूएस के 104, ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी वर्ग के 73 अभ्यर्थी शामिल हैं।
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके माध्यम से देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।