तकियापारा में सट्टा खेलाते युवक गिरफ्तार, नगदी और सट्टा पट्टी जब्त

तकियापारा में सट्टा खेलाते युवक गिरफ्तार, नगदी और सट्टा पट्टी जब्त

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने तकियापारा इलाके में सट्टा खिलाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगदी और सट्टा सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस को 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तकियापारा स्थित गुज्जर धर्मशाला के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।

मौके से अजहर, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब के पास तकियापारा, दुर्ग को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सट्टा-पट्टी, एक डाटपेन और 1170 रुपये नगद बरामद किए गए।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।