सेक्टर-07 में सार्वजनिक स्थान पर हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई





भिलाई। होली से पहले सतर्कता अभियान के तहत भिलाई नगर थाना पुलिस ने सेक्टर-07 क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ ग्रंथालय के पास एक युवक कमर में हथियार रखकर संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अनिष बाग (22 वर्ष), निवासी रायपुर नाका चर्च के पास, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार हथियार बरामद हुआ।

मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 109/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।