खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, बिग बास्केट और रिलायंस समेत कई प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, बिग बास्केट और रिलायंस समेत कई प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल

दुर्ग। होली के पहले मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान चलाया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अलग अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए।

जांच के दौरान BigBasket भिलाई से आटा और चनादाल, हरिओम सुपर बाजार रिसाली से मैदा, कतली, सूजी और बेसन के सैंपल लिए गए। इसी तरह Reliance Smart Point से मैदा, सूजी, बेसन और बेसन लड्डू के नमूने संकलित किए गए। श्रीजी मार्ट से पास्ता तथा अन्य दुकानों से पनीर, दही और घी के सैंपल भी लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

टीम ने महमरा स्थित बलका एग्रीकल्चर एंड फूड्स की भी जांच की। यहां संचालक ने पेस्ट कंट्रोल, जल परीक्षण और कर्मचारियों के मेडिकल व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए। जिन प्रतिष्ठानों ने अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि जांच रिपोर्ट में मिलावट पाई गई तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।