जामुल में महिला को जबरन कार में ले जाने का वीडियो वायरल, मामला निकला पति-पत्नी का विवाद, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

जामुल में महिला को जबरन कार में ले जाने का वीडियो वायरल, मामला निकला पति-पत्नी का विवाद, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसमें एक व्यक्ति एक महिला को जबरन कार में ले जाता दिख रहा है। वीडियो सामने आते ही कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं, लेकिन जांच में तस्वीर साफ हो गई।

पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और महिला अलग रह रही थी। इसी विवाद के दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने मामले की जांच की और स्थिति स्पष्ट होने पर अपराध क्रमांक 918/25 के तहत धारा 85 और 115(2) BNS में केस दर्ज कर लिया। आरोपी पति की तलाश के लिए टीम भेज दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियों से बचने की अपील भी की गई है।